जाह्नवी कपूर ने कॉलेज के दिनों की 'डरावनी डेट' का किया खुलासा, कही यह बात

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (15:14 IST)
कोरोना महामारी के बीच आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वहीं, सेलेब्स भी चैट शो में शामिल होकर अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं और पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं।


हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और कुछ डरावनी बातों को शेयर किया।  जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में अपने डेटिंग एक्सपीरियंस के बारे में बात की। उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी डेटिंग लाइफ के डरावने वक्त के बारे में बताया, जिन्हें याद कर वे आज भी सहम जाती है।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
जाह्नवी ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह एक डेट पर गई थीं और वो एक्सपीरियंस उनके लिए काफी खराब था। उन्होंने बताया, मैं डेट नहीं करती। मैं डेट्स पर बाहर जाना पसंद नहीं करती। मुझे लगता है आखिरी बार जब मैंने यह किया था तब मैं लॉस एंजलिस में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी।

 
जाह्नवी ने इस डेट को एक डरावना एक्सपीरियंस बताते हुए कहा- वो गलत था। उसने मुझे कुछ गलत ही कहा था। जाह्नवी ने बताया कि अगर वह किसी को पसंद करती हैं तो कभी भी खुद उसकी तरफ पहला कदम नहीं बढ़ाती हैं। वे इस मामले में बहुत शर्मीली है इसलिए वह कोशिश करती हैं कि सामने वाले कि लिए हिंट छोड़ दें।
 
जाह्नवी ने कहा कि उन्हें सामने वाले में दिलचस्पी है ये बात वह तब तक सामने नहीं आने देती हैं जब तक उन्हें ये साफ नहीं हो जाता है कि सामने वाला भी उनके बारे में यही सोचता है। उन्हें आंखों-आंखों में बातें करना पसंद है। 
 
बता दें कि जाह्नवी कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन के साथ शूटिंग में बिजी थी। दोनों फिल्म दोस्ताना-2 में साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों ने बीते दिनों गोवा में साथ में छुट्टियां मनाई थीं और इसके बाद इस बात के ज्यादा कयास लगने शुरू हो गए कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

एनीमे फिल्म रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा इस दिन भारत में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More