अनुष्का शेट्टी की घाटी इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

WD Entertainment Desk
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (17:23 IST)
Ghaati Release Date: बाहुबली फिल्म में देवसेना के किरदार से सभी कि दिलों पर राज करने वाली साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म 'घाटी' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। हाल ही में फिल्म का बेहद ही शानदार पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गया है। 
 
वहीं फिल्म निर्माताओं ने अब 'घाटी' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अनुष्का शेट्टी के प्रशंसक फिल्म घाटी की रिलीज डेट आने से बेहद खुश हैं। अनुष्का की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घाटी' इस साल नहीं बल्कि अगले साल की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)

इस फिल्म में वो एक घाटी की रानी की तरह दुश्मनों के छक्के छुड़ाती नजर आएंगी। फिल्म घाटी में अनुष्का शेट्टी के हाव भाव से उनका किरदार काफी गुस्से वाला और रहस्यमयी नजर आ रहा है। अनुष्का शेट्टी कृष जगरलामुदी की आगामी निर्देशित फिल्म घाटी में दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
इस फिल्म में अनुष्का को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। हाल ही में, निर्माताओं ने एक शानदार पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का खुलासा किया। घाटी शुक्रवार, 18 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। 
 
इसकी घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, 'द क्वीन' अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। घाटी 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में भव्य रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। अनुष्का शेट्टी की फिल्म कथानार साल 2025 में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज को अभी समय है, लेकिन प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।
 
इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन और लेखन कृष जगरलामुदी ने किया है। फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले राजीव रेड्डी और साई बाबू जगरलामुदी द्वारा निर्मित इस फिल्म को यूवी क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। संवाद साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं, जबकि कहानी चिंताकिंडी श्रीनिवास राव ने लिखी है। संपादन का काम चाणक्य रेड्डी तूरूपु और वेंकट एन स्वामी ने संभाला है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फुलेरा गांव में शुरू हुआ चुनावी घमासान, 'पंचायत 4' का टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

विपुल अमृतलाल शाह की राजनीतिक थ्रिलर गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी!

ढलते सूरज के सामने शमा सिकंदर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की तस्वीरें

भूल चूक माफ का प्रमोशन करने वामिका गब्बी संग इंदौर पहुंचे राजकुमार राव, बोले- यहां आकर अपनापन महसूस होता है

क्या दूसरी शादी के 5 महीने बाद नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता, शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More