Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेल में अल्लू अर्जुन ने खाए चावल और वेजिटेबल करी, पुलिस अधिकारी ने बताया कैसे बीती सुपरस्टार की रात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Allu Arjun Jail Life

WD Entertainment Desk

, रविवार, 15 दिसंबर 2024 (14:17 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हैदाबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में तेलंगाना पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 
 
हालांकि अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दा‍यर कर रखी थी। इस याचिका की सुनवाईे के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। लेकिन अल्लू अर्जुन को फिर भी एक रात चांचलगुड़ा जेल में बितानी पड़ी, क्योंकि अधिकारियों को देर रात तक जमानत आदेश की प्रति नहीं मिली थी। 
 
Allu Arjun Jail Life
करीब 18 घंटे जेल में बिताने के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिसंबर की सुबह करीब 6.30 बजे रिहा कर दिया गया। वहीं अब जेल में अल्लू अर्जुन की रात कैसे बीती इसकी जानकारी सामने आई है। तेलंगाना जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि अभिनेता ने जेल में क्या किया और क्या खाया।
 
अधिकारी ने बताया कि अल्लू ने शुक्रवार की रात सामान्य रूप से बिताई। अल्लू अर्जुन ने रात को खाने में चावल और सब्जी करी खाई। उन्होंने जेल अधिकारियों से कोई विशेष मांग नहीं की थी। 
 
अधिकारी ने कहा, वह पूरी तरह सामान्य थे, वह उदास नहीं दिख रहे थे। जेल में आमतौर पर डिनर का समय शाम 5.30 बजे होता है। लेकिन देर से पहुंचने वाले कैदियों को भी खाना दिया जाता है। एक्टर को करीब शाम 6.30 बजे जेल में लाया गया था। 
 
अधिकारी ने कहा अदालत के आदेश के अनुसार अल्लू अर्जुन के साथ विशेष श्रेणी के कैदी के रूप में व्यवहार किया गया। उन्हें जेल में बंद अन्य कैदियों से अलग रखा गया। उनको सोने के लिए एक बेड और मेज-कुर्सी दी गई। उन्होंने जेल अधिकारियों से कोई मदद नहीं मांगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साल 2024 में इन भारतीय अभिनेत्रियों ने ग्लोबल स्टेज पर बिखेरी अपनी चमक