17 साल बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान!

WD Entertainment Desk
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (16:41 IST)
Amitabh Bachchan and Shahrukh Khan: जब कोई बॉलीवुड के बारे में सोचता है तो उसके जहन में सबसे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम आता है। ये दोनों सुपरस्टार बॉलीवुड पर राज करते हैं और पिछले काफी लंबे समय से पूरा देश इस जोड़ी को एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार कर रहा है।
 
अब लेटेस्ट खबरों के अनुसार फैंस का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि 17 साल बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ी एक नए प्रोजेक्ट में साथ काम करने के लिए तैयार है। 
 
सूत्र के मुताबिक, एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन इसको लेकर जल्द ही और अपडेट आने की गुंजाइश है।
 
कहने की जरूरत नहीं कि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी खबर है। अमिताभ और शाहरुख की जोड़ी इससे पहले मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना जैसी प्रतिष्ठित और लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुकी है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके बाद वह डंकी में नजर आएंगी। वहीं अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' होस्ट कररहे हैं। अमिताभ जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More