Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन, 100 से अधिक फिल्मों के लिए लिखे थे गाने

हमें फॉलो करें दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन, 100 से अधिक फिल्मों के लिए लिखे थे गाने

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 26 अगस्त 2023 (12:09 IST)
Photo credit : Twitter
Dev Kohli passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार देव कोहली का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। देव कोहली लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वह पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।
 
तमाम इलाज कराने के बाद भी देव कोहली की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बाद में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।10 दिन पहले उन्हें घर पर वापस भेज दिया था। शनिवार सुबह चार बजे नींद में सोते हुए ही देव कोहली का निधन हो गया। दिग्गज गीतकार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
देव कोहली ने अपने करियर में 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। उन्होंने लाल पत्थर, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, इश्क, शूट आउट ऐट लोखंडवाला, और टैक्सी नंबर 911 जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। 
 
देव कोहली का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ड्रीम गर्ल 2' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन