Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीदेवी ने देखी थी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क', बोनी कपूर का खुलासा

हमें फॉलो करें श्रीदेवी ने देखी थी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क', बोनी कपूर का खुलासा

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 26 अगस्त 2023 (15:35 IST)
Sridevi watched film Dhadak: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 मों दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी के अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। वहीं श्रीदेवी के निधन के कुछ महीनों बाद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
 
कई लोग इस बात से दुखी थे कि श्रीदेवी अपनी बेटी को पर्दे पर अभिनय करते हुए नहीं देख पाईं। लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि दिवंगत अदाकारा ने जाह्नवी की पहली फिल्म को देखा था। 
 
webdunia
ईटाइम्स के साथ बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, जब जाह्नवी बड़ी हुईं, तो फिल्म निर्माता करण जौहर एक बार उनके घर आए और जाह्नवी को एक फिल्म में लॉन्च करने की इच्छा जताई थी। जब श्रीदेवी जीवित थीं तब करण, जाह्नवी को फिल्म 'कलंक', जिसका नाम पहले 'शिद्दत' था, में लॉन्च करना चाहते थे। 
 
webdunia
बोनी ने बताया कि करण चाहते थे कि जाह्नवी वह भूमिका निभाएं, जो 'कलंक' में आलिया भट्ट ने निभाई थी। इतना ही नहीं श्रीदेवी वह भूमिका करें, जो माधुरी दी‍क्षित ने निभाई थी। वह अनिच्छा से फिल्म करने के लिए सहमत हुई थीं। बाद में, करण ने जाह्नवी के साथ 'धड़क' बनाने का फैसला किया था।
 
बोनी कपूर ने खुलासा करते हुए कहा कि जब श्रीदेवी जीवित थीं, तब हमने 'धड़क' की रश (छोटे क्लिप) देखे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को स्क्रीन पर देखा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राखी जोक : खूबसूरत लड़की और भाई-बहन