Publish Date: Wed, 10 Oct 2018 (11:50 IST)
Updated Date: Wed, 10 Oct 2018 (11:54 IST)
भारत में चल रहे #Metoo कैंपेन का शिकार बने आलोकनाथ की तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार देर रात को लेखिका विनता नंदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनपर बलात्कार का आरोप लगाया था।
आलोक नाथ के वकील अशोक सरावगी ने कहा है कि आलोकनाथ इस पूरे घटनाक्रम और आरोप के बाद मेंटल ट्रामा से गुजर रहे हैं। उनकी खराब तबीयत को देखते हुए मीडिया उनके साथ सहयोग करे।
उन्होंने कहा कि आलोकनाथ ने अपनी बात रख दी है। अब वह स्वस्थ होने के बाद एक-दो दिन में खुद मीडिया से रूबरू होकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। आज की तारीख में वह मेंटल शॉक में हैं और अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इन आरोपों पर किस तरह का लीगल एक्शन लिया जाएगा।
अशोक सरावगी ने कहा कि अभी तक हमने या विनता नंदा ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। अगर मीडिया ट्रायल होगा तो हम उसे रोकेंगे और मानहानि का केस करेंगे। अगर विनता पहले कोई केस करेंगी तब हम अपना बचाव करेंगे, बाद में देखेंगे क्या और कर सकते हैं। आलोक की कोई गलती नहीं है।
webdunia
Publish Date: Wed, 10 Oct 2018 (11:50 IST)
Updated Date: Wed, 10 Oct 2018 (11:54 IST)