Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फायर नहीं, वाइल्डफायर है पु्‍ष्पा 2 : द रूल, तीसरे दिन भी फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushpa 2 The Rule Box Office Collection

WD Entertainment Desk

, रविवार, 8 दिसंबर 2024 (15:41 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अुर्जन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ओपनिंग डे से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। सिनेमाघरों में 'पुष्‍पा ना झुकने को तैयार है, और ना ही रुकने को।' पुष्पाराज और श्रीवल्ली की जोड़ी को फैंस का खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
'पुष्पा 2' ने महज तीन दिन में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हिन्दी भाषा में फिल्म ने पहले दिन 72 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 59 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 74 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ हिंदी भाषा में फिल्म का टोटल कलेक्शन 205 करोड़ रुपए हो गया है। 
'पुष्पा 2 : द रूल' ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रूपए की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन तेलुगु में 31.5 करोड़ रुपए, हिंदी में 73.5 करोड़ रुपए, तमिल में 7.5 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.8 करोड़ रुपए और मलयालम में 1.7 करोड़ रुपए की कमाई की है। 
 
इस तरह यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 383 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है यह फिल्म रविवार तक 500 करोड़ की कमाई कर लेगी।
पुष्पा : द राइज के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान से रितिक रोशन तक है धर्मेंद्र के फैन, एक्टर के बारे में कुछ रोचक जानकारियां