Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' की रिलीज डेट हुई फिक्स

Webdunia
लोगों की अब इस बात में कोई रूचि नहीं है कि अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' कब रिलीज होने वाली है क्योंकि रिलीज डेट इतनी बार बदल चुकी है कि अब यकीन करने का मन ही नहीं होता। अब तो जिस दिन फिल्म रिलीज होगी उसी दिन विश्वास होगा। एक बार फिर नई रिलीज डेट सामने आई है और फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अब की बार यह तारीख नहीं बदलेगी। 
 
अक्षय और रजनी की यह फिल्म अब 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी। पहले इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का विचार था, लेकिन बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' दिवाली पर रिलीज हो रही है। दक्षिण भारत में भी कुछ बड़ी फिल्म इस दिन रिलीज हो सकती है इसलिए इसे दिवाली के तीन सप्ताह बाद 29 नवंबर को प्रदर्शित किया जाएगा। 

ALSO READ: शूटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस
 
फिल्म की शूटिंग को खत्म हुए लंबा समय हो गया है। वीएफएक्स के काम के कारण देरी हो रही है। जिस कंपनी को वीएफएक्स का काम सौंपा गया था वो दिवालिया हो गई। इसके बाद दूसरी कंपनी को यह काम सौंपा गया तो फिर से शुरुआत करना पड़ी। 
 
'2.0' फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। रजीनकांत और एमी जैक्सन लीड रोल में हैं जबकि अक्षय कुमार फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई देंगे। उम्मीद है कि अब रिलीज डेट में बदलाव नहीं होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का एंथम 'छत्रपती'

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की हिट जोड़ी फिर चर्चा में, भूत बंगला से गरम मसाला तक लिस्ट पर डालें नजर

'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', दिल से की सुपरस्टार की तारीफ

थलपति विजय की 'जन नायकन' रिलीज से पहले लीक, मेकर्स ने उठाया सख्त कदम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख