dharma sangrah

अक्षय को पसंद नहीं एक इमेज में बंधना, अब कॉमेडी करते नज़र आएंगे

Webdunia
अक्षय जल्द ही टेलीविज़न पर एक कॉमेडी शो में जज बने नज़र आएंगे। वे हमेशा कॉमेडी पसंद करते हैं और उन्हें किसी भी इमेज में बंधना पसंद नहीं है। अक्षय स्टार प्लस पर 30 सितंबर से शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' पर जज बने नज़र आएंगे। एक्शन हीरो अक्षय अपनी फिल्मों में आजकल कॉमेडी के रूप में भी बहुत भा रहे हैं और छोटे परदे पर इस शो में आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।  
       
अक्षय ने बताया कि ट्रैफिक में फंसे होने के समय कई स्टार्स म्यूजिक सुनकर अपना समय बिताते हैं लेकिन वे स्टैंडअप कॉमेडियन की कॉमेडी के वीडियो देखते हैं। ऐसा नहीं है कि अब इस शो से वे टीवी पर आ रहे हैं तो इसके बाद सिर्फ कॉमेडी वाली फिल्में या कॉमेडी शो ही करेंगे। वे एक तरह के शो या फिल्म करके बोर हो जाते हैं। उन्हें किसी इमेज में बंधना पसंद नहीं। 
 
छोटे परदे पर बड़े समय बाद दिखने वाले अक्षय इसके पहले खतरों के खिलाड़ी, मास्टर शेफ, बिग बॉस जैसे अलग-अलग जोनर के शो से जुड़े नज़र आए हैं। और अब वे कॉमेडी शो में भी जज बन रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार एक साल में करीब चार फिल्में करते हैं लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उनसे एकदम अलग है। ट्विंकल अब एक्टिंग नहीं करती, लेकिन वे अब अपनी किताबें लिख रही हैं। और इसके साथ ही वे अपनी अगली फिल्म 'पैडमैन' से प्रोड्यूसर बन जाएंगी। अक्षय कुमार ने कहा कि ट्विंकल मेरी तरह नहीं है जो एक साल में चार या उससे ज्यादा फिल्म करेंगी। वे एक समय पर एक ही काम पूरी शिद्दत से करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख