बंगाली के दिग्गज अभिनेता द्विजेन बंद्योपाध्याय का निधन

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (15:41 IST)
कोलकाता। बंगाली के दिग्गज अभिनेता द्विजेन बंद्योपाध्याय का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। बंद्योपाध्याय के परिजन ने बताया कि रात करीब 2 बजे हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। उस समय वे अपने घर में थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्री है।
 
बंद्योपाध्याय रंगमंच और सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने कला एवं मुख्यधारा दोनों तरह की फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'चांदेर बाड़ी', 'जेखाने भूतेर भय', 'फोरिंग', 'प्रेम बाई चांस' शामिल हैं। सौमित्र चटर्जी बंद्योपाध्याय को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने उनके घर पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले बंद्योपाध्याय के पार्थिव शरीर को फाइन आर्ट्स अकादमी ले जाया गया।
 
निर्देशक अतनु घोष ने कहा कि हम सबसे लिए यह बहुत दुखद दिन रहा। यह बंगाली फिल्म उद्योग एवं रंगमंच की बड़ी क्षति है। बंद्योपाध्याय के साथ फिल्म 'साधु तुमी' बनाने वाली निर्देशक सुदेशना रॉय ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। हमने अक्टूबर में उनसे मुलाकात की बात सोची थी। हमारे लिए इस साल की दुर्गा पूजा दुख के साथ शुरू हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

LIVE : कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

फारूक अब्दुल्ला बोले, जम्मू-कश्मीर में रातों-रात बदलाव की उम्मीद अवास्तविक

जयशंकर ने पहली बार की तालिबान सरकार से बात, अफगानिस्तान भी भारत के साथ

अगला लेख