sundarkand

अजय देवगन को यह छोटा स्टार देगा बड़ी टक्कर

Webdunia
साल में 52 शुक्रवार होते हैं और सैकड़ों फिल्में बनती हैं। लिहाजा फिल्मों का आपस में टकराना स्वाभाविक है। ये बात और है कि इन दिनों टक्करों की खबरों में लोग काफी दिलचस्पी लेते हैं। कुछ अपनी फिल्मों को चर्चित करने के लिए भी इस तरह की खबरें फैला देते हैं। 
 
इस वर्ष कई फिल्मों की टक्कर होगी और अब अजय देवगन की फिल्म भी इससे बच नहीं पाई। अजय को लेकर लव एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम तय नहीं है। इस फिल्म में अजय एक 'कूल' अवतार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 19 अक्टोबर को दशहरे पर रिलीज होने वाली है। 
 
अजय के साथ इस फिल्म में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म की स्टारकास्ट दिलचस्प है और लोगों को फिल्म से काफी उम्मीद भी है। 
 
इसी दिन अब 'जंगली' फिल्म भी रिलीज होगी। विद्युत जामवाल को लेकर बनने वाली यह फिल्म एक्शन और एडवेंचर से भरपूर होगी। यह एक परिवार और हाथी से उनके रिश्ते पर आधारित है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर स्टारडम की नजर से अजय के मुकाबले विद्युत कहीं नहीं ठहरते हैं, लेकिन जिस तरह से 'जंगली' फिल्म शेप ले रही है उसके आधार पर 'जंगली' को कम नहीं माना जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

डीप नेक चोली और रेड लहंगा, बोल्ड ट्रेडिशनल लुक से दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

‘द रिवोल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने बदली पूरी लाइफस्टाइल, 15 महीने की ट्रेनिंग और 3500 कैलोरी डाइट से बने सचिंद्रनाथ सान्याल

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक का होगा खास लॉन्च, 25 म्यूजिशियंस संग लाइव परफॉर्म करेंगे हिमेश रेशमिया

सोहेल खान के घर हुआ गणपति विसर्जन, सलमान समेत पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा आया नजर

सन नियो ला रहा नया शो ‘जान-ए-वफा’, किस्मत के फैसले से एक-दूजे के हमसफर बनेंगे दो अजनबी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख