Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
दिवाली 2017 कर प्रदर्शित फिल्म गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।
इस फिल्म को हाल ही में टीवी पर पहली बार दिखाया गया और यहां भी फिल्म को रिकॉर्डतोड़ दर्शक मिले। गोलमाल अगेन सप्ताह की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी।
बीएआरसी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को 16.3 मिलियन इम्प्रेशन्स मिले। फिल्म की टीम इस खबर से बेहद खुश है। तुषार कपूर और परिणीति चोपड़ा ने खुशी का इजहार ट्विटर पर किया है।