Hanuman Chalisa
✕

अजय और भूषण ने मिलाए हाथ, तानाजी बनने का रास्ता हुआ साफ

Webdunia
कई लोग इस बात को भूल भी चुके होंगे कि महीनों पहले अजय देवगन ने 'तानाजी' नामक एक बड़े बजट की फिल्म को बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद इस फिल्म को लेकर कोई हलचल नहीं मची तो मान लिया गया कि यह फिल्म बंद हो गई। 
 
कहा जाने लगा कि 'पद्मावत' को लेकर जिस तरह के विरोध का सामना फिल्मकार संजय लीला भंसाली को करना पड़ा उसको देखते हुए अजय ने इस ऐतिहासिक चरित्र पर फिल्म बनाने का इरादा छोड़ दिया। 

 
अजय ने इस तरह की बातों पर कोई भी प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझा। वे खामोश रहे। वैसे भी वे बातें करना ज्यादा पसंद नहीं करते। बात करने के बजाय वे काम करना पसंद करते हैं। 
 
ऐसी ही एक खबर सामने आई है। अजय देवगन और भूषण कुमार ने हाथ मिलाए हैं और वे मिल कर 'तानाजी' का निर्माण करेंगे। शूटिंग 25 सितम्बर से शुरू हो जाएगी। फिल्म के कलाकारों के बारे में जल्दी ही बताया जाएगा। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा- 'तानाजी एक बड़े बजट की फिल्म है। इस तरह की फिल्म की तैयारी में लंबा समय लगता है। प्री-प्रोडक्शन करना होता है। अब यह काम पूरा हो चुका है और शूटिंग जल्दी ही शुरू होने जा रही है।' 
 
कहा जा रहा है कि सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई दे सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख