मदद के लिए आगे आए अजय देवगन, 20 कोविड आईसीयू बेड्स बनाने के लिए दी आर्थिक सहायता

Webdunia
बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (14:37 IST)
देशभर में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के दौर में कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। 

 
अजय देवगन ने बॉलीवुड के अपने सहयोगियों की मदद से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक करोड़ की राशि डोनेट की है। इसकी मदद से 20 कोविड बेड्स बनाने को मदद मिलेगी है। ये मुंबई के शिवाजी पार्क के एरिया में बनाए जाएंगे। 
 
बताया जा रहा है कि ये राशि अजय देवगन की संस्था एनवाय फाउंडेशन द्वारा दान की गई है। इस बारे में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह ने भी ट्विटर पर पोस्ट लिखा। इन कोविड बेड्स आईसीयू में पैरा-मॉनिटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत तमाम जरूरी सेवाओं उपलब्ध होंगी। इन आईसीयू को पी डी हिंदुजा अस्पताल, बीएमसी, बॉलीवुड के आपसी सहयोग से बनाया जाएगा। 
 
बॉलीवुड के कई स्टार्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। कोई लोगों को खाना खिला रहा है तो किसी ने सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद की। वहीं सोशल मीडिया के जरिए ढेर सारे बॉलीवुड स्टार्स संसाधनों को उपलब्ध करवा रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More