Publish Date: Wed, 28 Apr 2021 (13:58 IST)
Updated Date: Wed, 28 Apr 2021 (14:00 IST)
देशभर में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है। आम लोगों से लेकर सितारें तक इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
अल्लू अर्जुन ने ट्वीट कर इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अल्लू ने लिखा, सभी को नमस्कार! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को अलग कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपना ख्याल रखें और अपना टेस्ट करा लें।
उन्होंने लिखा, मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस से अनुरोध करता हूं कि वे चिंता न करें क्योंकि मैं इलाज करवा रहा हूं। घर रहें, सुरक्षित रहें। अल्लू के चाहने वाले और फैमली-फ्रेंड उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने 2003 में लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2004 में आई 'आर्या' उनकी सुपरहिट फिल्म रही थी।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अल्लू अर्जुन फिलहाल त्रिविक्रम की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज़ होने जा रही है।