Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरे मरने का मातम मत करना..., 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' ट्रेलर के दमदार डायलॉग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ajay Devgn
, सोमवार, 12 जुलाई 2021 (11:19 IST)
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। देश भक्ति के रंग में रंगा ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी।

 
3 मिनट 21 सेकेंड का ट्रेलर हर किसी का दिल जीत रहा है। ट्रेलर की शुरुआत भुज एयरबेस पर पाकिस्तानी वायुसेना के हमले से होती हैट्रेलर में हर किरदार दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहा है। आइए देखते हैं ट्रेलर के दमदार डायलॉग...
 
मराठा सिर्फ दो ही बात जानता है मारना और मरना।
 
कबीरा क्यों जंग का ऐलान है, आज खुदा खुद परेशान है।
 
भगवान कृष्ण ने कहा है किसी की जान बचाने के लिए की गई हिंसा धर्म है। 
 
ताजमहल प्यार की निशानी है तो हिन्दुस्तान तेरे बाप की कहानी है।
 
Ajay Devgn
या खुदा तेरी अदालत में मेरी एक जमानत रखना, मैं रहूं या ना रहूं मेरे हिंदुस्तान को सलामत रखना।
 
हे लिए हथियार दुश्मन ताक में बैठा उधर और हम तैयार है सीना लिए इधर।

खून से खेलेंगे होली गर वतन मुश्किल में हैं सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं। 
 
जब तक सूरज चंदा चमके तब तक ये हिंदुस्तान रहे।
 
Ajay Devgn
मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद यह शहादत चुनी है, मैं जीता हूं मरने के लिए मेरा नाम है सिपाही। 
 
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अभिषेक दुधैया ने निर्देशित किया है। 
 
इस फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें भारतीय वायुसेना के अधिकारी विजय कार्निक की शौर्यगाथा को दिखाया जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर ऑफिस का है ये चुटकुला : हंसना मना है