New Film: अजय देवगन बनाएंगे 'गोबर'

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (13:19 IST)
अक्षय कुमार और अजय देवगन बॉलीवुड के वे दो एक्टर हैं जिनकी रफ्तार को कोरोना भी रोक नहीं पा रहा है। दोनों लगातार काम में जुटे हुए हैं और नई-नई फिल्में भी घोषित कर रहे हैं। अक्षय कुमार पॉजिटिव हो गए थे, लेकिन अब निगेटिव होकर घर में आराम फरमा रहे हैं जबकि अजय सतर्कता बरतते हुए काम कर रहे हैं। 
 
अजय देवगन ने आज एक नई फिल्म अनाउंस की है। सिद्धार्थ रॉय कपूर से हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। नाम है 'गोबर'। जी हां, चौंकिए मत, यही फिल्म का नाम है। बताइए, अब नाम भी ढंग के नहीं मिल रहे हैं तो 'गोबर' से काम चलाया जा रहा है। 


 
गोबर नाम सुन कर आभास होता है कि हो न हो, ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। यदि आप यह अंदाजा लगा रहे हैं तो बिलकुल सही है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 
 
निर्देशन की बागडोर संभालेंगे सबल शेखावत। फिल्म के लिए कलाकार ढूंढे जा रहे हैं। 2021 के अंत तक फिल्म की शूटिंग करने का प्लान है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिद्धार्थ संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधीं अदिति राव हैदरी, 400 साल पुराने मंदिर में लिए सात फेरे

क्या तारक मेहता की सोनू के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे मेकर्स? पलक सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी

क्या हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप की कॉपी है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो? राज शांडिल्य ने दी सफाई

Emmy Awards 2024 : शोगुन ने जीते 14 अवॉर्ड्स, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

स्त्री 2 ने तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड, दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनीं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More