Daily Horoscope
✕

माउंट आबू हिल स्टेशन, अध्यात्म के साथ ही प्राकृतिक डेस्टिनेशन

अनिरुद्ध जोशी
हिल स्टेशन को मनोरम पहाड़ी इलाका कहते हैं। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और अद्भुत श्रृंखलाएं हैं। एक और जहां विध्यांचल, सतपुड़ा की पहाड़ियां है, तो दूसरी ओर आरावली की पहाड़ियां। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में एक से एक शानदार पहाड़ हैं, पहाड़ों की श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। गर्मियों में यहां पर घूमने बहुत ही यादगार और शानदार होता है। यदि आप हनीमून मनाने के सोच रहे हैं तो हमारे बताए गए हि स्टेशननों में से किसी एक पर जरूर जाएं। आओ इस बार जानते हैं भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक माउंट आबू हिल स्टेशनन के बारे में रोचक जानकारी।
 
 
माऊंट आबू (राजस्थान):
 
1. माउंट आबू राजस्थान में अरावली पर्वत पर बसा अनोखा स्थल है। यहां एक और प्रकृतिक  सुंदरता है तो दूसरी ओर आध्यात्मिक शांति।
 
2. पौराणिक कथाओं के अनुसार यह वही स्थल है, जहां महान ऋषि वशिष्ठ रहा करते थे। इसे ऋषियों-मुनियों का आवास स्थल माना जाता है।
 
3. माऊंट आबू में पहाड़ों और जंगलों के देखने के अलावा गुरु शिखर, रघुनाथ मंदिर, गोमुख मंदिर, अधर देवी मंदिर, दिलवरा जैन मंदिर, सूर्यास्त स्थल (सनसेट पॉइंट), ब्रह्म कुमारी शांति पार्क, हनीमून पॉइंट, घने जंगलों वाला ट्रेवोर्स टैंक आदि स्थल देखने लायक हैं।
 
4. रेलमार्ग से माउंट आबू के निकट आबू रोड स्टेशन पर पर्यटक पहुंच सकते हैं। जयपुर, उदयपुर, दिल्ली, अजमेर से बस पर्यटकों को सीधे माउंट आबू पहुंचाती है। माउंट आबू सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह नेशनल हाइवे नंबर 8 और 14 के नजदीक है। एक छोटी सड़क इस शहर को नेशनल हाइवे नंबर 8 से जोड़ती है। यदि आप दिल्ली में हैं तो दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से माउंट आबू के लिए सीधी बस सेवा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख