Hanuman Chalisa

इस एक्टर के साथ कभी नहीं चली अजय देवगन की फिल्म... अब दो फिल्म और

Webdunia
अजय देवगन ने हाल ही में एक नई फिल्म साइन की है जिसका नाम है 'साढ़े साती'। इसे अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं। अनीस और अजय ने बहुत पहले कुछ फिल्में साथ की थी। इसके बाद वर्षों तक दोनों ने साथ काम नहीं किया। 
 
साढ़े साती ऐसे इंसान की कहानी है जिसका दुर्भाग्य सात साल से उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। यह एक कॉमेडी मूवी है और अजय ने स्क्रिप्ट सुनते ही हां कह दी। 
 
अनीस हल्की-फुल्की फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। रेडी, वेलकम, मुबारकां, थैंक यू जैसी फिल्में इस बात की गवाह हैं। 


 
'साढ़े साती' में अजय के साथ अनिल कपूर भी होंगे। अनिल और अजय ने 'लज्जा' और 'तेज' जैसी फिल्में साथ की हैं। 'लज्जा' को चर्चा तो बहुत मिली थी पर बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। 
 
'तेज' बड़े बजट की फिल्म थी, लेकिन इसके निर्माण में काफी समय लगा और यह फिल्म भी असफल रही। दो फिल्म फ्लॉप होने के कारण कुछ लोग अजय-अनिल की जोड़ी पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अनीस को इससे कोई मतलब नहीं है। वे तय कर चुके हैं कि वे इन दोनों शानदार कलाकारों को लेकर ही फिल्म बनाएंगे। 
 
वैसे तो खबर यह भी है कि ये दोनों एक्टर 'टोटल धमाल' भी साथ में कर रहे हैं। यानी अजय-अनिल दो सफल फिल्म देकर पुराने दाग धोने के लिए तैयार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा नया 'आशियाना', कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

गब्बर से अमर हुए अमजद खान, जानिए बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन की अनसुनी कहानी

Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने खोला मैच फिक्सिंग का राज, स्टूडेंट लाइफ में क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे पैसे

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख