कपिल शर्मा के शो के लिए सुनील ग्रोवर की अजीबो-गरीब शर्त!

Webdunia
अब तक खबरें थी कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक-दूसरे से ट्विटर पर ही लड़ाई कर रहे हैं। जहां सुनील ग्रोवर का कहना है कि उन्हें कपिल ने अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' में आने के लिए कोई ऑफर नहीं दिया, वहीं कपिल शर्मा का कहना है कि उन्होंने सुनील को सौ बार कॉल किया और घर भी गए लेकिन वे मिले नहीं। 
 
यह बहस बढ़ती गई और दोनों ने एक-दूसरे को झूठा और यहां तक कि बदतमीज़ भी कह दिया। अब खबर है कि सुनील, कपिल शर्मा के शो में जाने के लिए बहुत बेताब हैं। दरअसल एक सूत्र के मुताबिक सुनील ने कहा था कि वे कपिल के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन उनकी कुछ शर्तें हैं। 
 
सूत्र के मुताबिक सुनील शो का नाम बदलना चाहते थे। वे नहीं चाहते थे कि सिर्फ कपिल का नाम ही शो के टाइटल में हो। वे चाहते थे कि शो का टाइटल फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा नहीं बल्कि फैमिली टाइम विद कपिल एंड सुनील हो। कपिल शर्मा भले जी बुरे दौर से गुज़रे हों लेकिन अब वे अपनी वापसी के लिए बहुत उत्साहित हैं। वे अपना नाम फिर उसी मुकाम पर पाना चाहते हैं। ऐसे में वे अपना शो किसी और के नाम कैसे कर दें। 
 
वहीं यह खबर भी मिली कि सुनील उनका नाम शो में इसलिए चाहते हैं क्योंकि उन्होंने कपिल का बहुत साथ दिया। उन्होंने उनके पुराने शो में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों ने कपिल जितना प्यार उन्हें भी किया। इसलिए वे मानते हैं कि शो में उनकी भागीदारी 50 प्रतिशत रही है। ऐसे में वे नए शो में अपना नाम चाहते हैं। 
 
अब कपिल और सुनील आपस में मिलकर क्या तय करते हैं ये तो वे ही जाने। कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' सोनी टीवी पर 25 मार्च से प्रसारित होने वाला है। वहीं सुनील ग्रोवर भी बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे के साथ जल्द ही एक कॉमेडी शो लाने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More