Hanuman Chalisa
✕

आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी, क्या कर रहे हैं इस मॉडल को डेट?

Webdunia
आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों आदित्य ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिस पर सिंगल लिखा हुआ था। इसके बाद उनके दोस्त अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने टांग खिंचाई की थी और आदित्य को झूठा बताया था।


आदित्य रॉय कपूर जहां अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को सिंगल ही बताते हैं वही रिपोर्ट के अनुसार, वे मॉडल दिवा धवन को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक चैट शो में आदित्य ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। आदित्य से पूछा गया कि आखिर अर्जुन और परिणीति ने आपको झूठा क्यों बताया जब आपने सिंगल की टीशर्ट पहनी थी? 
 
इस पर आदित्य ने कहा कि ये मुझे भी समझ में नहीं आया। मुझे अर्जुन और परिणीति से इस बारे में बात करनी चाहिए। वे कह रहे थे कि मैं झूठा हूं। मैं झूठा नहीं हूं, मैं सिंगल हूं और खुश हूं। 
 
दिवा धवन के बारे में पूछने पर आदित्य ने कहा कि मैंने अर्जुन को मैसेज किया है और हम एक-दूसरे को कुछ चीजों के लिए मैसेजेस करते रहते हैं। तो मैंने उनसे पूछा भी कि आखिर माजरा क्या है? वो मुझे अब भी झूठा बोल रहे हैं और उस दौरान मैं सोच रहा था कि क्या मुझे ही नहीं पता होगा कि मैं किसके साथ रिलेशनशिप में हूं। हालांकि आदित्य अब भी क्यों सिंगल है, इस पर एक्टर ने ठोस जवाब नहीं दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख