Hanuman Chalisa

सोनम कपूर करना चाहती हैं ऐसी फिल्में...

Webdunia
सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (09:19 IST)
अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं, जो न केवल लोगों का मनोरंजन करे बल्कि उनका प्रभाव भी समाज पर पड़े। सोनम ने कहा कि एक फिल्म का चुनाव करते वक्त लोग अपने चरित्र और कहानी पर विश्वास करते हैं।


सोनम ने कहा कि मैं ऐसी कहानी की तलाश में हूं जिसमें मेरा किरदार समाज पर प्रभाव डाले और लोगों का मनोरंजन भी करे। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं, जो मनोरंजन करने के साथ समाज को कोई संदेश भी दे। वर्ष 2018 सोनम के लिए बहुत अच्छा रहा।

इस साल उन्होंने 'पैडमैन', 'वीरे दी वेडिंग' और 'संजू' फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कहा कि 'रांझना' की रिलीज के वक्त से सबकुछ अच्छा हो रहा है। कुछेक निर्देशकों ने उन पर भरोसा किया और लोगों की धारणाओं में बदलाव आया। 6 साल हो गए हैं और उनकी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं हुई।

सोनम ने अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित अपनी अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू कर दी है। विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'जबान संभाल के' फेम दिग्गज एक्टर दिनयार तिरंदाज, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिशा पाटनी को स्कूल में घास तक नहीं डालते थे लड़के, आज करती हैं करोड़ों दिलों पर राज

हॉलीवुड में एंट्री को तैयार रितिक रोशन, ऑस्कर विजेता मेकर्स की एजेंसी Anonymous Content संग साइन की बड़ी डील

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल, धार्मिक नगरी में 'Bar' साइनबोर्ड पर भड़के लोग

इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का किया फेस रिवील, पहले बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख