Publish Date: Sat, 24 Mar 2018 (00:23 IST)
Updated Date: Sat, 24 Mar 2018 (00:26 IST)
मुंबई। हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा खबरों में रहने वाली एवं प्रभावशाली स्टार हैं। एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। सभी भाषाओं में सभी मीडिया पर नजर रखने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी‘ स्कोर ट्रेंड्स’ ने खबरों में दिखने के आधार पर मशहूर हस्तियों की एक रैंकिंग जारी की है।
आंकड़ा फेसबुक, ट्विटर, और 14 भाषाओं में प्रिंट प्रकाशन, सोशल मीडिया, ब्रॉडकास्ट एवं डिजिटल मंचों पर वायरल होने वाली खबरों जैसे स्रोतों से संकलित किया गया। जहां अनुष्का 71.90 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं, प्रियंका चोपड़ा 50.34 के स्कोर के साथ दूसरे, दीपिका पादुकोण तीसरे (40.09) और कंगना रनौत (31.78) चौथे स्थान पर हैं।
शीर्ष दस की सूची में सनी लियोनी, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर, विद्या बालन, तापसी पन्नू और माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 24 Mar 2018 (00:23 IST)
Updated Date: Sat, 24 Mar 2018 (00:26 IST)