sundarkand
✕

अक्षय-रजनीकांत की 2.0 की रिलीज में देरी होने का असली कारण

Webdunia
अक्षय कुमार और रजनीकांत के प्रशंसक फिल्म '2.0' के प्रदर्शित होने का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन लगातार टलता जा रहा है जिससे प्रशंसकों में मायूसी है। 
 
पहले यह फिल्म दिवाली 2017 पर प्रदर्शित होने वाली थी। फिर 26 जनवरी 2018 की नई रिलीज डेट घोषित की गई। फिर डेट बढ़कर 27 अप्रैल 2018 हो गई। बात यही नहीं रूकी। फिल्म को फिर आगे बढ़ा दिया गया है। 
 
इस बार इसके मेकर्स ने कोई भी तारीख नहीं बताई है क्योंकि बार-बार तारीख बढ़ाने से हंसी उड़ रही है। वे तब ही रिलीज डेट अनाउंस करेंगे जब पक्का होगा कि सारा काम हो गया है और फिल्म रिलीज की जा सकती है। 


 
फिल्म के आगे बढ़ने के पीछे जो तर्क दिया जा रहा है वो है वीएफएक्स के काम में देरी। यह बात कुछ हद तक सही है, लेकिन कुछ और भी कारण हैं जो हमें सूत्रों से पता चले। 
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म के वीएफएक्स का काम जिस अमेरिकन डिजीटल कंपनी को दिया गया था उसने अपने आपको दिवालिया घोषित कर दिया। इसलिए जितना भी काम हुआ था, सब बेकार चला गया। 
 
इसके बाद दूसरी कंपनी को काम दिया गया, लेकिन उसके काम से '2.0' की टीम खुश नहीं हुई। उन्हें 3डी इफेक्ट्स और वीएफएक्स का काम स्तर के अनुरूप नहीं लगा, लिहाजा नए सिरे से काम शुरू हो गया है। 
 
वीएफएक्स का काम लगातार किया जा रहा है, लेकिन इसके अप्रैल तक पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं है, इस कारण फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। 
 
2.0 की टीम किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहती है। भले ही उन्हें अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाना पड़े। संतुष्ट होने पर ही वे अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। 
 
इन सब बातों से फिल्म का बजट भी काफी बढ़ गया है। 450 करोड़ की लागत से तैयार ही रही फिल्म '2.0' अब ओवर बजट हो गई है। 
 
शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन लीड रोल में हैं। यह 'रोबोट' का सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार खलनायक बने हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख