फिल्म 'छिछोरे' के एक साल पूरे : सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए को-स्टार

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (17:28 IST)
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 'फिल्म छिछोरे' को एक साल पूरे हो गए हैं। सिनेमाघर में रिलीज होने वाली उनकी यह आखिरी फिल्म थी। इस मौके पर फिल्म की टीम ने उन्हें एक भावुक ट्रिब्यूट दिया।

 
फिल्म छिछोरे पिछले साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की दर्शकों के अलावा समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की थी। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो में छिछोरे फिल्म की मेकिंग से लेकर प्रमोशन को दिखाया गया है। साथ ही सुशांत की कई तस्वीरें भी नजर आ रही हैं।
 
वीडियो मे सुशांत को अपने किरदार के लिए तैयार होते हुए दिखाया जा रहा है। वे अपने सभी साथियों हंसी-मजाक करते भी दिख रहे हैं। कभी केक काट रहे हैं तो कभी सभी के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। वीडियो देख समझ आ रहा है कि सुशांत ने छिछोरे बनाते वक्त खूब एन्जॉय किया था।
 
फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, सहर्ष कुमार शुक्ला, नवीन पोलीशेट्टी और तुषार पांडे सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। सुशांत सिंह राजपूत की जब भी हिट फिल्मों की बात की जाती है, उस लिस्ट में छिछोरे को हमेशा रखा जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख