biodatamaker

1921 करते समय मैं डर गई थी : ज़रीन खान

Webdunia
ज़रीन खान आने वाली फिल्म '1921' में नजर आएंगी। यह एक हॉरर फिल्म है। ज़रीन के अनुसार उन्हें भूतों से डर लगता है। अपने डर पर काबू पाने के लिए ही उन्होंने यह हॉरर फिल्म की। पेश है ज़रीन से बातचीत :  
 
फिल्म '1921' के बारे में बताएं।
फिल्म '1921' करने का अलग ही मजा था। विक्रम भट्ट के साथ काम करने में अच्छा अनुभव हुआ। बहुत ज्यादा ठंड और बेहतरीन टीम के साथ फिल्म की शूटिंग हुई। विक्रम सर के साथ काम करने में बहुत मजा आया और कई बातें सीखने को मिलीं।
 
आपको डर लगता है?
मुझे भूतों से बहुत डर लगता है। अक्सर कभी मुझे कहीं जाने में डर लगता है तो हम मुसलमानों को एक मंत्र बताया गया है। मैं उस मंत्र को मन में बोल लेती हूं। फिल्म के सेट्स पर भी कई डरावनी घटनाएं घटीं। हमने कई सारे हॉन्टेड जगहों पर शूटिंग की।
 
डर लगता है तो फिर फिल्म क्यों की?
चैलेंज था और मुझे चैलेंज बहुत पसंद है। विक्रम सर के साथ काम भी करना था। कई हॉन्टेड जगहों पर हमने काम किया। मैं भूतों वाली फिल्में देखती हूं तो मुझे कई रातों तक नींद नहीं आती और उसी डर को दूर करना था।
 
सेट पर आप डरीं?
मुझे एक बार डर लगा। जिन्हें भूत बनाया गया था, उन्हें देख भी मुझे डर लगता था। ऊपर वाला न करे कि असल जिदंगी में कभी भूत से पाला पड़े। 
 
कंट्रोवर्सी आपका पीछा नहीं छोड़ती?
पिछली फिल्म 'अक्सर 2' के दौरान बहुत सारी गलत बातें मैकर्स की तरफ से मेरे बारे में फैलाई गईं, जबकि मैं नेक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं। हमेशा समय पर रहती हूं और चाहे तबीयत कितनी भी खराब हो, काम जरूर करती हूं। जो भी कहा गया, वो गलत था। वैसे उस बात का जिक्र मैंने सलमान खान से भी नहीं किया।
 
बायोपिक करना चाहेंगी?
मेरी पसंदीदा रानी लक्ष्मीबाई हैं, लेकिन उनकी बायोपिक पहले से ही बन रही है। मैं पूजा भट्ट की बायोपिक में उनका रोल निभाना चाहूंगी। 
 
खाली टाइम में क्या सीखती हैं?
मैं खाली टाइम में पियानो सीख रही हूं। प्रोफेशनल तरीके से पियानो बजाना जल्द ही सीख जाऊंगी। मेरी रेगुलर क्लासेस चल रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख