The Kerala Story की सफलता का राज क्या है?

पठान के बाद द केरल स्टोरी इस वर्ष की दूसरी मूवी है जिसे विवादों का फायदा मिला है

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2023 (07:02 IST)
The Kerala Story द केरल स्टोरी ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बेहद कम बजट की इस फिल्म में कोई फेमस स्टार भी नहीं है, लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है। फिल्म के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन पहले सप्ताह के कलेक्शन से बेहतर है जिससे इशारा मिलता है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता है। आखिर क्या है द केरल स्टोरी की सफलता का राज? आइए जानते हैं... 
 
रिलीज के पहले फिल्म को लेकर हुए विवाद का फायदा द केरल स्टोरी को मिला। बॉलीवुड में इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ। पठान भी रिलीज के पहले विवादों में घिर गई थी। रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर सफलता मिली। द केरल स्टोरी भी रिलीज के पहले विवादों में आ गई थी। कई तरह के सवाल उठाए गए। केरल को बदनाम करने की साजिश बताया गया। इससे फिल्म चर्चा में आ गई और दर्शकों में उत्सुकता जाग गई कि आखिर ऐसा इस फिल्म में है क्या जिसका विरोध हो रहा है। मामला रिलीज के बाद भी नहीं थमा। कुछ प्रदेशों में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया तो कुछ में बैन। 
 
द केरल स्टोरी के पहले दावा किया गया कि यह सच्ची कहानी पर आधारित मूवी है। केरल में 32 हजार लड़कियों के साथ ऐसा हो चुका है। हालांकि रिलीज के ऐन पहले 32 हजार वाली बात हटा ली गई और कहा गया कि मात्र 3 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन तब तक फिल्म को काफी चर्चा मिल चुकी थी और दर्शकों के बीच फिल्म देखने का माहौल बन गया था। 
 
लव जिहाद पिछले कुछ वर्षों से लगातार चर्चाओं में है। यह ऐसा मुद्दा है जिस पर राय रखना या फिल्म बनाना आसान नहीं है। लव जिहाद एंगल को फिल्म में प्रमुखता दी गई और वही बातें दिखाई गई जो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हुआ करती हैं। 
 
कई राज्यों में नेताओं ने द केरल स्टोरी के कई शो बुक किए हैं। वे इस फिल्म को लोगों को मुफ्त में दिखा रहे हैं। इससे फिल्म को चर्चा मिल रही है और कलेक्शन में इजाफा हो रहा है। 
 
आईपीएल के कारण कोई बड़े बजट की फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फ्लॉप हो गई। गर्मियों की छुट्टियां चल रही है, लेकिन सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वेरी पारिवारिक सीजन 2 का पहला एपिसोड हुआ रिलीज, विचित्रताओं और आवागमन का मनाया जाएगा जश्न

मशहूर कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन, हार्ट अटैक की वजह से 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुझे वो आंसू याद रहेंगे, विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा

जब इमरान खान का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे शाहरुख खान, पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने लगा दी फटकार

नेटफ्लिक्स पर 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी ज्वेल थीफ, हासिल किए इतने मिलियन व्यूज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More