Daily Horoscope
✕

शाहरुख, अजय, सलमान की जगह ले रहे हैं रणवीर सिंह!

Webdunia
रणवीर सिंह ने अपने पैर बॉलीवुड में मजबूती से जमा लिए हैं। धीरे धीरे लोगों की ही नहीं बल्कि फेमस फिल्म मेकर्स की भी पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसे फिल्म मेकर्स जो कि सिर्फ सुपरस्टार्स को लेकर ही फिल्में बनाते हैं, अब वे उन्हें छोड़ रणवीर को लेकर फिल्में बना रहे हैं। 
 
हाल ही में खबर आई है कि लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी, जो कि अपनी एक्शन-कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने अजय देवगन नहीं, शाहरुख खान नहीं, बल्कि रणवीर को अपने अगले एक्शन प्रोजेक्ट के लिए चुना है। रोहित 'टेंपर' के रीमेक पर रणवीर के साथ काम कर रहे हैं। 
 
ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा हो जब रणवीर किसी सुपरस्टार की जगह लेते नज़र आए हो। ऐसी कई और फिल्में हैं जिसमें उन्होंने दूसरे एक्टर्स को रीप्लेस किया हो। 
 
खबर थी कि 'पद्मावती' में शाहरुख खान, रणवीर की जगह जलालुद्दीन का किरदार निभाएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शाहरुख ने कई हिट फिल्में दी है जिनमें से कुछ आदित्य चोपड़ा की फिल्में भी हैं। उन्हीं आदित्य ने अपनी आखिरी फिल्म 'बेफिक्रे' शाहरुख के साथ नहीं, वरन रणवीर के साथ बनाई। 
 
संजय लीला भंसाली अपनी अलग शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते है। उन्होंने सुपरस्टार्स शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, सलमान खान को लेकर कई शानदार और हिट फिल्में दी हैं। अब वे लगातार रणवीर को लेकर फिल्में बना रहे हैं। 'पद्मावती' उनकी रणवीर के साथ तीसरी फिल्म है। 
 
सुपरस्टार्स तो ठीक है, लेकिन रणवीर अपने ही उम्र के बाकी हीरो की भी छुट्टी करते नज़र आ रहे हैं। रणबीर कपूर अपने चॉकलेटी और रईसी वाले लुक से सबका दिल जीत लेते हैं। दिल धड़कने दो पहले रणबीर कपूर को ही ऑफर की गई थी। लेकिन बाद में फिल्म रणवीर के हाथ लगी। कबीर खान, जो कि बड़े सितारों के साथ काम करते हैं, ने अगली फिल्म में सलमान की बजाय रणवीर सिंह को चुना है। 
 
यह कहना तो जल्दबाजी होगी, लेकिन रणवीर सिंह भविष्य के चमकीले सितारे साबित होंगे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख