Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान-अक्षय से लेकर टाइगर तक की, 2021 में होंगी ये फिल्में रिलीज

सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ सहित टॉफ बॉलीवुड स्टार्स पर 2021 में करोड़ों रुपये दांव पर लगे हुए हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान

समय ताम्रकर

, शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (06:39 IST)
2020 हिंदी फिल्म इतिहास का सबसे बुरा वर्ष साबित हुआ और लगभग पांच हजार करोड़ रुपये या इससे भी ज्यादा का नुकसान हुआ। इसका कुछ असर 2021 में भी देखने को मिलेगा। साल बदला है, लेकिन परिस्थितियां नहीं। कब पुराने दिन लौटेंगे कहा नहीं जा सकता, लेकिन उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा गया है। फिल्में कम जरूर बन रही हैं, लेकिन कलाकार एक बार फिर जज्बे से काम में जुट गए हैं। 2021 में सब कुछ सही रहता है तो कई बड़ी फिल्में रिलीज हो सकती हैं। आइए जानते हैं किस कलाकार की कौन-सी मूवी रिलीज होगी। 
 
आमिर खान : सिंगल लेकिन बड़ा धमाका 

सलमान खान

 
कम फिल्म करने वाले आमिर की आखिरी मूवी 2018 में रिलीज हुई थी। लाल सिंह चड्ढा को 2020 में रिलीज करने का प्लान था, जिस पर कोरोनावायरस ने पानी फेर दिया। फिल्म की शूटिंग चल रही है और संभव है कि 2021 में यह फिल्म रिलीज होगी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 100 से ज्यादा भारतीय लोकेशन्स पर फिल्माया जाएगा। सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई सितारे इस फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। 2021 की बड़ी फिल्मों में से एक। 
 
आयुष्मान खुराना : चंडीगढ़ में आशिकी 

सलमान खान
आयुष्मान खुराना की फिल्मों ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया है उससे कई सितारों की नींद उड़ गई है। 2021 में चंडीगढ़ करे आशिकी में वे नजर आने वाले हैं। 
 
अजय देवगन : एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन भी 

सलमान खान
एक्टिंग के साथ-साथ अब फिल्म प्रोडक्शन में भी अजय देवगन व्यस्त हो गए हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ उन्होंने रणनीति बदली है। उनकी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके अलावा 'मैदान', जिसमें वे फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभा रहे हैं, थिएटर में रिलीज होगी। निर्माता के रूप में 'द बिग बुल' और 'त्रिभंगा' 2021 में नजर आएगी। मेडे में भी वे व्यस्त रहेंगे लेकिन इसे 2022 में रिलीज किया जाएगा। 
 
अक्षय कुमार : लगाएंगे चौका 
सलमान खान
दनादन फिल्म करने वाले अक्षय कुमार यूं तो कई फिल्म कर रहे हैं, लेकिन इस वर्ष उनकी 4 फिल्में रिलीज हो सकती हैं। सूर्यवंशी बन कर तैयार है। जैसे ही मौका मिला फिल्म रिलीज हो जाएगी। बेलबॉटम की शूटिंग अक्षय निपटा चुके हैं और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अतरंगी रे और पृथ्वीराज की अक्षय शूटिंग कर रहे हैं। ये सभी इस वर्ष रिलीज के लिए प्लान की गई है। यदि सब कुछ सही रहा तो उनकी पांचवीं फिल्म 'बच्चन पांडे' भी 2021 में ही नजर आ सकती हैं। यानी कि 2021 में भी अक्षय कुमार छाए रहेंगे। 
 
रणबीर कपूर : संजू के बाद अब दिखेंगे 
सलमान खान
संजू के बाद से ही रणबीर कपूर बिग स्क्रीन से गायब हैं। इस साल उनकी दो फिल्में ब्रह्मास्त्र और शमशेरा रिलीज होने की संभावना है। ब्रह्मास्त्र भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है जिसे अयान मुकर्जी ने बनाया है। शमशेरा में रणबीर के साथ संजय दत्त नजर आने वाले हैं। रणबीर को एक बार फिर से प्रशंसकों की याद में ताजा होना है। 
 
रणवीर सिंह : व्यस्त और मस्त 
सलमान खान
रणवीर सिंह की 3 बड़ी फिल्में 2021 के लिए लाइन अप है। क्रिकेट पर आधारित 83 रिलीज के लिए तैयार है। जयेशभाई जोरदार की वे शूटिंग खत्म कर चुके हैं। रोहित शेट्टी की सर्कस की शूटिंग चल रही है। कुल मिलाकर रणवीर सिंह के लिए व्यस्तता भरा साल है। 
 
सलमान खान : 'राधे' का भरोसा
सलमान खान
 
सलमान को लेकर फिल्में तो कई प्लान हो चुकी हैं, लेकिन 2021 में राधे के ही रिलीज होने की उम्मीद है। टाइगर 3, किक 2, कभी ईद कभी दिवाली अभी सिर्फ अनाउंस हुई है और इस वर्ष से शूटिंग आरंभ होगी। अंतिम नामक फिल्म में छोटे से रोल में सलमान नजर आएंगे। 
 
शाहरुख खान : दम बाकी है
 
सलमान खान
ज़ीरो के बाद घर बैठे शाहरुख ने बिना शोर-शराबे के पठान फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है जो इस वर्ष रिलीज होगी। हालांकि खान का किरदार बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन उनके फैंस को बिग स्क्रीन पर किंग खान देखने को मिलेंगे और यही राहत की बात है। शाहरुख को लेकर कई बड़ी फिल्में इस वर्ष अनाउंस हो सकती हैं। 
 
टाइगर श्रॉफ : बागी हीरो
सलमान खान
 
बागी 4, हीरोपंती 2, गणपत जैसी कुछ फिल्में टाइगर श्रॉफ को लेकर अनाउंस हुई हैं, लेकिन इनमें से कौन सी 2021 में रिलीज होगी कहना मुश्किल है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस की चपेट में आए 'अतरंगी रे' के निर्देशक आनंद एल राय, खुद को किया क्वारंटीन