sundarkand

बॉक्स ऑफिस पर फन्ने खान, कारवां और मुल्क में कौन रहेगी आगे?

Webdunia
3 अगस्त को तीन ऐसी फिल्मों का एक साथ प्रदर्शन होने जा रहा है जिनके बारे में दर्शकों को उत्सुकता है। इन फिल्मों का विषय ही स्टार है। हालांकि इन फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, इरफान खान, अनिल कपूर, तापसी पन्नू और ऋषि कपूर जैसे लोकप्रिय कलाकार हैं, लेकिन इनका स्टारडम इतना नहीं है कि फिल्म को बेहतरीन ओपनिंग दिला सके। यह तीनों फिल्में माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर है। आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म बेहतर शुरुआत कर सकती है। 


 
फन्ने खान 
कलाकारों के मामले में फन्ने खान सबसे मजबूत है। फिल्म में अनिल कपूर जैसा मंझा कलाकार, ऐश्वर्या जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस और राजकुमार राव जैसा आज के दौर का बेहतरीन कलाकार है। तीनों का कॉम्बिनेशन फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाता है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया है और यह फील गुड सिनेमा का आभास कराता है।

ALSO READ: फन्ने खान की कहानी

यह बात तय है कि तीनों फिल्मों में यह सबसे बेहतरीन शुरुआत करेगी और पहले दिन का कलेक्शन 3 से सवा तीन करोड़ के आसपास रह सकता है। यदि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आती है तो ये स्टार्स बड़े अट्रेक्शन बन जाएंगे।

कारवां 
कारवां के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि इसका ढंग से प्रचार नहीं किया गया है। यह एक रोड ट्रिप मूवी है जिसमें किरदार अपने आपको खोजते हैं। इरफान खान जैसे दमदार अभिनेता का इस फिल्म से जुड़ा होना एक अच्छी फिल्म की संभावना को बढ़ाता है। दुलकर सलमान भी इस फिल्म में मौजूद हैं। इस फिल्म की टारगेट ऑडियंस मेट्रो शहर में रहने वाले लोग हैं। ओपनिंग के मामले में यह फिल्म फन्ने खान से पीछे ही रहेगी। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 2 से ढाई करोड़ के बीच रहने की संभावना है। 

मुल्क 
मुल्क का विषय ऐसा है कि लोग इस तरह की फिल्मों की रिपोर्ट आने का इंतजार करते हैं और उसके बाद देखना या न देखना तय करते हैं। फिल्म में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू जैसे सशक्त कलाकार हैं, लेकिन दर्शकों की पसंद की बात की जाए तो फन्ने खान और कारवां के बाद इसका तीसरा नंबर आता है। यदि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आती है तो यह पिक अप कर सकती है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन एक करोड़ के आसपास रह सकता है। 
 
सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और तीनों फिल्मों के मामले में माउथ पब्लिसिटी अहम भूमिका निभाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख