sundarkand

बागी 2... क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?

Webdunia
बहुत लंबे समय बाद बॉलीवुड में ऐसी फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है जिसकी सफलता के बारे में ज्यादातर लोग आश्वस्त हैं। बागी 2 के ट्रेलर ने यह आत्मविश्वास जगाया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने तो बागी 3 बनाने की भी घोषणा कर डाली है, जबकि बागी 2 का बॉक्स ऑफिस परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है। 
 
फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह का एक्शन और रोमांच नजर आया है उसी कारण ज्यादातर यह मान कर बैठे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह एक सफल फिल्म का सीक्वल है और टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार हम ट्रेलर में देख चुके हैं। 
 
फिल्म सफल होगी या नहीं, ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन यह बात तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी। यही कारण है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज के पांच दिन पहले ही शुरू कर दी है और रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग के जरिये यह फिल्म आधी सफलता तो हासिल कर ही लेगी। इसके बाद इसका चलना या न चलना गुणवत्ता पर निर्भर करता है। संभव है कि वीकेंड के तीनों दिनों फिल्म का कलेक्शन दस करोड़ के ऊपर रहे। 
 
बागी 2 का निर्माण 60 करोड़ रुपये में किया गया है। 15 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए गए। इस तरह से फिल्म की कुल लागत 75 करोड़ रुपये आई है। 
 
विभिन्न राइट्स बेचकर 35 करोड़ रुपये रिलीज के पहले ही वसूल हो चुके हैं। फिल्म को 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है और इसके बाद यह मुनाफे का सौदा साबित हो जाएगी। जिस तरह से फिल्म को लेकर क्रेज है, उसे देख लगता है कि यह फिल्म आसानी से इस संख्या तक पहुंच जाएगी। 
 
कहने वाले तो कह रहे हैं कि यह फिल्म आसानी से सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो यह टाइगर श्रॉफ की पहली ऐसी फिल्म होगी। फिल्म का सिंगल स्क्रीन में अच्छा प्रदर्शन रहने की उम्मीद है। मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है इस पर बहुत कुछ निर्भर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

The Traitors 2 में भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल की गई इंसान हूं

प्रीति जिंटा का खतरनाक अंदाज, परेशान नजर आए कुणाल खेमू, 'वाइब' का पोस्टर रिलीज

आमिर खान के 60 करोड़ का ऑफर ठुकराने पर नाराज हुए सनी देओल, दोनों एक्टर्स के बीच अनबन की खबरें!

पूजा हेगड़े का रेड हॉट अवतार हुआ वायरल, इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं बेहद ग्लैमरस

'धमाल 4' के डायरेक्टर इंद्र कुमार और प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया पर FIR, 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख