Hanuman Chalisa

सम्राट पृथ्वीराज की कामयाबी अक्षय कुमार के लिए बेहद जरूरी

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (06:57 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को रिलीज होने जा रही है और यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कामयाबी अक्षय के लिए खास मायने रखती है। अक्षय की पिछली फिल्म 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी। इसकी असफलता का जिम्मेदार 'द कश्मीर फाइल्स' की लहर को माना गया जबकि उसमें कोई बड़ा सितारा नहीं था जबकि बच्चन पांडे में कई नामी गिरामी सितारे थे और बड़ा बैनर था। 
 
सम्राट पृथ्वीराज की कामयाबी अक्षय के लिए इतनी अहम क्यों? 
आमतौर पर अक्षय कुमार की फिल्म का बजट बेहद संतुलित होता है और सवा सौ करोड़ रुपये का कलेक्शन करते ही फिल्म कामयाब हो जाती है। कई बार तो इससे कम कलेक्शन पर भी फिल्म पर हिट का सेहरा बन जाता है। अक्षय अपनी फीस तो जम कर लेते हैं, लेकिन अन्य खर्चे काफी कम होते है। जैसे उनकी फिल्म में नामी हीरोइन नहीं होती। तेजी से काम करने के कारण शूट जल्दी खत्म हो जाता है। इसी तरह की तरकीब लगाकर उनकी कम बजट में तैयार हो जाती है। 
 
सम्राट पृथ्‍वीराज महंगी फिल्म है। पहली बार अक्षय इस तरह की फिल्म और किरदार निभा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन इस फिल्म को करना होगा। दो सौ से ढाई सौ करोड़ तक का कलेक्शन करना होगा। तब जाकर फिल्म को कामयाब कहा जा सकेगा। 
 
अक्षय कुमार के करियर पर निगाह डाली जाए तो बहुत कम फिल्में उनकी ऐसी हैं जो दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। गुड न्यूज का नाम ही ध्यान आता है। सूर्यवंशी भी दो सौ करोड़ के नजदीक ही पहुंच पाई थी। ऐसे में अक्षय को सम्राट पृथ्‍वीराज के जरिये साबित करना होगा कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। यह 'सम्राट पृथ्वीराज' का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा तो माना जाएगा कि अक्षय की स्टार वैल्यू इतनी नहीं है कि उनको लेकर बड़ी फिल्म बनाई जाए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘केनेडी’ के विलेन आमिर दलवी ने खोला अनुराग कश्यप का राज: कम करना ही इस फिल्म में सब कुछ था

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को मिला UA सर्टिफिकेट, विपुल शाह ने सेंसर बोर्ड का जताया आभार

ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी', नेटिजन्स ने लुटाया प्यार

कौन हैं अदिति हुंडिया? क्रिकेटर ईशान किशन की होनी वाली दुल्हन की पूरी प्रोफाइल

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव की डिमांड, जेल में बने स्मोकिंग जोन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख