केजीएफ चैप्टर 2 को प्राइम वीडियो पर इस तारीख से देख जा सकता है

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2022 (15:18 IST)
इस साल की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। 3 जून से प्राइम वीडियो के कस्टमर्स बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के KGF चैप्टर 2 को देख सकते हैं। यश स्टारर यह फिल्म  5 भाषाओं- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में उपलब्ध होगी। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स अपने घरों में आराम से इस मूवी को स्ट्रीम कर सकते हैं। 
 
बता दें, यह 2018 में आई फिल्म KGF चैप्टर 1 की सीक्वेल है और KGF चैप्टर 2 में रॉकी भाई की स्टोरी को फॉलो करती है, जिसका नाम का कोलार गोल्ड फील्ड्स में खूब दबदबा होता है। फिल्म में एक तरफ जहां उसके सहयोगी उसकी तरफ देखते हैं, वहीं सरकार उसे कानून और व्यवस्था के लिए खतरे के रूप में देखती है। 
 
इस फिल्म में रॉकी को चुनौती न देने वाली सर्वोच्चता के लिए हर तरफ से खतरों से जूझना होगा। वह अपनी मां से किए अपने वादे को पूरा करने की कोशिश करते हुए, अधीरा, इनायत खलील और रमिका सेन के रूप में कई बाधाओं का सामना करता है।
 
यश स्टारर इस फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज, राव रमेश  ईश्वरी राव, अच्युत कुमार और अर्चना जोइस भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित KGF चैप्टर 2 का निर्माण होम्बले फिल्म्स के विजय किरागंदूर ने किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More