Publish Date: Sat, 23 Dec 2017 (18:01 IST)
Updated Date: Sat, 23 Dec 2017 (18:08 IST)
प्राग। चेक गणराज्य की राजधानी में ऐसे भी वेश्यालय हैं जहां ग्राहकों से पैसे नहीं वसूले जाते। सुनकर अचंभा हो सकता है। आम तौर पर वेश्यालय की वेश्याओं के बारे में कहा जाता है कि वे केवल पैसे के लिए यह रास्ता अपनाती है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो कृपया इस सोच को बदल दें क्योंकि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां वेश्याएं संबंध बनाने के लिए अपने ग्राहकों से कोई रुपए नहीं वसूलती।
बस शारीरिक संबंध बनाने के इच्छुक लोगों को इसके लिए एक शर्त को मानना होता है। चेक गणराज्य में एक वेश्यालय ऐसा है जहां ग्राहकों की लंबी कतार लगती है। लोग दूर-दूर से इस वेश्यालय में पहुंचते हैं। इस वेश्यालय में लोग वेश्याओं पर बड़ी बोली लगाते हैं। लेकिन यहां पर भीड़ लगने का कारण यहां मुफ्त में संभोग करने का मौका होता है। यहां जाने वाले ग्राहकों को रुपए नहीं देने पड़ते बल्कि वह मुफ्त में ही संभोग करते हैं।
लेकिन इसके लिए एक शर्त को पूरा करना होता है। शर्त के अनुसार मुफ्त में संभोग वही कर सकते हैं जो अपना वीडियो टेप बनवाएंगे। यहां ग्राहकों को उनका सेक्स टेप दिया जाता है और एक वादा लिया जाता है। यहां आने वाले लोग ये वादा करते हैं कि अगर कोई अन्य शख्स इस टेप को देखना चाहेगा उसे यह टेप बिना किसी रोकटोक के दिखाई जाएगी।