Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
रूस में एक महिला को टॉपलेस होकर मस्ती करना मौत का सौदा साबित हुआ। वह महिला कार की खिड़की के बाहर टॉपलेस होकर मस्ती कर रही थी। अचानक रास्ते में खंभे की चपेट में आ गई, जिससे चोट लगी। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बची। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।
घटना के समय कार में उसका दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। 22 सेकंड का यह वीडियो बेहद खतरनाक मालूम पड़ता है। चलती कार में वह टॉपलेस महिला आगे वाली सीट पर होती है। उसने सिर्फ बिकिनी बॉटम पहन रखा होता है। वह खिड़की से बाहर निकल कर झूल रही होती है। कार में इस दौरान उसका दोस्त भी था, जो उसका वीडियो बना रहा था। वह दोस्त की तरफ देख रही होती है। अचानक उसका सिर रास्ते में एक खंभे से टकरा जाता है और उसे भीषण चोट लगती है।
रूसी मीडिया में छपी खबर के अनुसार हादसे के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 35 साल की महिला की पहचान नतालिया बोरिसोवना बोरोडीना के रूप में हुई। वह मॉस्को की रहने वाली थी और डोमिनिक रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने पहुंची थी। उसका एक बच्चा भी था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, तब दोस्त इवाना बोइराचुक उसके साथ था। वह कार में मौज-मस्ती के दौरान उसका वीडियो भी शूट कर रहा था।