Hanuman Chalisa
✕

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चेतन गौड़
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 (07:01 IST)
12 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 12 नवंबर 

अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्‍सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरी-पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

दिलीप महलानबीस (Dilip Mahalanabis): एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) जिन्हें ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट्स (ORS) के उपयोग को अग्रणी बनाने के लिए जाना जाता है, जिसने लाखों लोगों की जान बचाई।
सेनापति पांडुरंग महादेव बापट (Commander Pandurang Mahadev Bapat): एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने 'मुल्शी सत्याग्रह' का नेतृत्व किया। 
अमजद ख़ान (Amjad Khan): हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक, जिन्हें मुख्य रूप से फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह के किरदार के लिए जाना जाता है।
सालिम अली (Salim Ali): भारत के एक विश्वप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी। उन्हें "पक्षी मानव" के नाम से भी जाना जाता है।
बी. एन. सुरेश (B. N. Suresh): भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के पूर्व निदेशक।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Related News

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख