Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

18 September Birthday: आपको 18 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
Today 18 September Happy Birthday
18 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 18 सितंबर

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045 2054, 2063
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: राजनीतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। 
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

रोशेल राव (Rochelle Rao): भारतीय मॉडल और टेलीविजन प्रस्तोता।
शबाना आज़मी (Shabana Azmi): भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री।
जमीला जमील (Jameela Jamil): ब्रिटिश अभिनेत्री।
रोनाल्डो (Ronaldo): ब्राजीलियाई फुटबॉल खिलाड़ी।
अन्ना ली (Anna Lee): ब्रिटिश अभिनेत्री।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 सितंबर, 2026)