dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 September Birthday: आपको 16 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
Today 16 September Happy Birthday
16 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 16 सितंबर

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2029, 2034, 2043, 2052, 2061
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। 
उपाय: नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

एमएस सुब्बुलक्ष्मी (MS Subbulakshmi): 'भारत रत्न' से सम्मानित भारत की महान शास्त्रीय गायिका।
प्रसून जोशी (Prasoon Joshi): भारत के प्रसिद्ध गीतकार, कवि और विज्ञापन गुरु।
गीता रानी (Geeta Rani): भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।
बी.बी. किंग (B.B. King): अमेरिकी गायक और गिटारवादक।
निक जोनस (Nick Jonas): अमेरिकी गायक और अभिनेता।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 सितंबर, 2026)