Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 (07:02 IST)
Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 (22:39 IST)
03 August Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 3 अगस्त
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी-पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
बलविंदर सिंह संधू (Balwinder Singh Sandhu): 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज।
मैथिलीशरण गुप्त (Maithali Sharan Gupt): हिंदी साहित्य के महान कवि और 'राष्ट्रकवि' के नाम से प्रसिद्ध।
पंडित छन्नूलाल मिश्रा (Pandit Chhannulal Mishra): प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक (किराना घराना)।
शकील बदायूंनी (Shakeel Badayuni): हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और शायर।
सुनील छेत्री (Sunil Chhetri): भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
About Writer
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्न समाचार पत्रों एवं संस्थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर....
और पढ़ें