sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

31 July Birthday: आपको 31 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
A beautiful vanilla cake decorated with strawberries and candles for the happy occasion of the birthday
31 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 31 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, मेष से मीन तक जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर
 

आपका जन्मदिन: 31 जुलाई

 
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
आलिया आडवाणी (Alia Advani): जिन्हें पेशेवर रूप से कियारा आडवाणी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं।
 
पी. सुंदर राजन (P. Sundar Rajan): दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत करने वाले भारत के वायलिन वादक-गायक हैं।
 
मुमताज़ (Mumtaz): प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री। 
 
के. शंकर पिल्लई (K. Shankar Pillai): प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट, जिन्हें शंकर के नाम से जाता है।
 
मुंशी प्रेमचंद (Munshi Premchand): प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार। 
 
मोहन लाल सुखाड़िया (Mohan Lal Sukhadia): प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: केतु का स्व-नक्षत्र मघा में महागोचर: इन 5 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय