Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 July Birthday: आपको 14 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
Picture shows a beautiful chocolate cake, candles and balloons with a Happy Birthday message
14 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल
 

आपका जन्मदिन: 14 जुलाई

 
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
परिवार : दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।
 
करियर: यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
शिव नाडार (Shiv Nadar): एक भारतीय अरबपति उद्योगपति, HCL Technologies फाउंडेशन के संस्थापक और परोपकारी हैं।
 
के. कालीमुत्तु (K. Kalimuthu): नौवीं लोकसभा के सदस्य। 
 
शंकरराव चव्हाण (Shankarrao Chavan): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।
 
देशबंधु गुप्त (Deshbandhu Gupta): प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: गुप्त नवरात्रि 2026: पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय