shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

09 March Birthday: आपको 9 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
हैप्पी बर्थ डे पर खूबसूरत केक की आकर्षक फोटो
09 March Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ
 

आपका जन्मदिन: 9 मार्च

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। 
 
परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
दर्शील सफ़ारी (Darsheel Safary): भारतीय बाल कलाकार।
 
पार्थिव पटेल (Parthiv Patel): भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
 
शशि थरूर (Shashi Tharoor): भारतीय लेखक।
 
उस्ताद ज़ाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain): मशहूर तबला वादक।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय