dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

Advertiesment
Pictured is China's Nostradamus Jiang, with a war scene in the background.
चीनी भविष्यवक्ता जियांग (Jiang), जिन्हें अक्सर 'चीनी नास्त्रेदमस' कहा जाता है, हाल के दिनों में अपनी चौंकाने वाली भविष्यवाणियों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। बीजिंग में रहने वाले जियांग चीन में हिस्ट्री और फिलॉसफी के प्रोफेसर हैं। उन्होंने येल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और वे यूट्यूब पर कॉफी एक्टिव रहते हैं। वर्तमान की स्थितियों को देखते हुए, उनकी तीन प्रमुख भविष्यवाणियाँ सबसे अधिक वायरल हो रही हैं, जिनमें से 2 सच साबित हो चुकी हैं।
 

जियांग की 3 प्रमुख भविष्यवाणियाँ:

1. डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी: जियांग ने भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। (यह सच साबित हो चुकी है)।
 
2. ईरान के साथ युद्ध की शुरुआत: उन्होंने कहा था कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध शुरू होगा। (फरवरी-मार्च 2026 में अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बाद यह भी सच होती दिख रही है)।
 
3. अमेरिका की हार: उनकी तीसरी और सबसे डरावनी भविष्यवाणी यह है कि इस युद्ध में अमेरिका को ईरान से हार का सामना करना पड़ेगा, जो वैश्विक राजनीति के समीकरण बदल देगा।
 
जियांग यूट्यूब के जरिये देश और दुनिया के वर्तमान हालात, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन, ग्लोबल इवेंट्स आदि पर चर्चा करते रहते हैं और अपनी राय लोगों के सामने रखते हैं। हालांकि उनकी भविष्‍यवाणियों का धार क्या है यह अभी पता नहीं चला है। उन्होंने एक कारण यह बताया है कि ईरान के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, लंबी सप्लाई लाईन और घर में अमेरिका का व्यापक विरोध, सत्ता परिवर्तन के अमेरिकी मंसूबों पर पानी फेर सकता है। 
 
उल्लेखनीय है कि चीन के जाने-माने शिक्षक प्रोफेसर ज़ुएकिन जियांग ने ये तीन बड़ी भविष्यवाणियां मई 2024 में की थीं। एक मशहूर YouTube चैनल ‘प्रेडिक्टिव हिस्ट्री’ के होस्ट, प्रोफेसर जियांग ने 2024 में एक ऑनलाइन लेक्चर के दौरान ये बातें कहीं। उनकी बातें अब सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिससे मिडिल ईस्ट में फिर से मिलिट्री टकराव हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब छ्टेंगे युद्ध के बादल, क्या 'अंगारक योग' है कारण?