Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 (15:18 IST)
Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 (15:30 IST)
Bihar Assembly Elections : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा सीट से विनोद नारायण झा को टिकट दिया हैं। लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर भी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। हालांकि भाजपा उन्हें अलीपुर से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया गया है, जबकि विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे। मंगल पांडे सीवान से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामकृपाल यादव को पार्टी दानापुर से चुनाव लड़ाएगी। भाजपा ने छातापुर से नीरज बबलू के टिकट दिया है।
ALSO READ: बिहार में भाजपा की पहली सूची जारी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी टिकट
अक्टूबर के पहले हफ्ते में नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मैथिली की मुलाकात के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म था। जबलपुर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने चर्चा के दौरान मैथिली ने कहा था मैं हाल ही में बिहार गई थी वहां नित्यानंद राय से मिली। विनोद तावड़े जी से भी मिलने का अवसर मिला। बिहार पर दोनों नेताओं से काफी बात हुई।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि मैं अपने गांव के क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। वहां से एक अलग जुड़ाव है। वहां से शुरुआत होती है तो सीखने को मिलेगा। लोगों से मिलना-जुलना, लोगों की बातें सुनना, मुझे ज्यादा समझ में आएगा।
मैथिली ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि जो लोग बिहार के लिए बड़े सपने देखते हैं, उनके साथ हर बातचीत मुझे दूरदृष्टि और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है। हृदय से सम्मानित और आभारी हूं श्री नित्यानंद राय जी एवं श्री विनोद श्रीधर तावड़े जी। साथ में उन्होंने दोनों दिग्गजों के साथ एक फोटो भी पोस्ट की थी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें