dipawali
✕

नरेंद्र मोदी बोले-NDA ने गरीबों को फिर दिलाया मतदान का अधिकार

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (13:21 IST)
फॉरबिसगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगल राज चलाने वालों ने एक समय बिहार में मतदान केन्द्र पर कब्जा करने की संस्कृति के जरिए गरीबों के मताधिकार को छीन लिया था लेकिन राजग ने गरीबों को उनका वह अधिकार फिर से दिलाया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि आज बिहार में अराजकता, जबरन वसूली की हार हो रही है जबकि विकास और कानून का शासन जीत रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद बिहार में मतदाताओं का जोश, भारत में लोकतंत्र की गहरी जड़ों को दर्शाता है।
 
विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा कि इनका एकमात्र सपना लोगों को डराकर, अफवाहें फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथियाना है लेकिन बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकारकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को फिर से जनादेश देने का मन बना लिया है।
 
फॉरबिसगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'बिहार अब उन लोगों को पहचान चुका है जिनका एकमात्र सपना किसी तरह लोगों को डराकर, अफवाह फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथिया लेना है। इनकी तो बरसों से यही सोच है, इन्होंने यही देखा है, यही समझा है, यही सीखा है।'
 
मोदी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज के, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है।
 
राजद नीत महागठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आज राजग के विरोध में जो लोग खड़े हैं, वो इतना कुछ खाने-पीने के बाद अब फिर से बिहार को लालच भरी नजरों से देख रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, लेकिन बिहार की जनता जानती है कि कौन बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कौन अपने परिवार के विकास के लिए।
 
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि पिछला दशक बिहार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए था और 2021-30 तक का दशक राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'बीते दशक में बिहार के हर घर में बिजली पहुंची, अब आने वाला दशक बिहार को चौबीस घंटे जगमगाने का है। बीते दशक में बिहार में घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचा, अब यह दशक बिहार के घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का है।'
 
मोदी ने केंद्र और राज्य में राजग सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, 'बिहार को जब इस बार फिर से डबल इंजन की ताकत मिलेगी, तो यहां का विकास पहले से भी तेज गति से होगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं।'
 
उन्होंने कहा, 'हार में गरीब को सही मायनों में मतदान का अधिकार राजग ने दिया है। बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।'
 
मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद और दूसरे चरण में अभी जो शुरुआती जानकारी मिल रही है उसके बाद एक बात साफ है कि बिहार की जनता ने डंके की चोट पर यह संदेश दे दिया है कि बिहार में फिर एक बार राजग की सरकार बनने जा रही है।
 
प्रधानमंत्री ने स्थानीय भाषा की एक लोकोक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में कहा जाता है- 'अनकर धन पाईं, त नौ मन तौलाईं' अर्थात स्वार्थ का भाव ये है कि जब दूसरे का पैसा है, तो जितना चाहे खरीदो, क्या फर्क पड़ता है।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'झूठ बोलकर कांग्रेस ने देश के लोगों को क्या-क्या सपने दिखाए। याद कीजिए दशकों पहले के दिन, चुनाव से पहले कहते थे, गरीबी हटाएंगे, किसान का कर्जा माफ करेंगे, टैक्स कम करेंगे।'
 
उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास गवाह है, दस्तावेज गवाह हैं कि इन्होंने इसमें से एक भी काम नहीं किया, सिर्फ लोगों को गुमराह किया।
 
मोदी ने कहा, 'आज कांग्रेस की हालत यह है कि लोकसभा और राज्यसभा को मिला दें, तो भी उसके पास 100 सांसद नहीं हैं।' गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

इंदौर में दो दर्दनाक घटनाएं, होस्‍टल में मिली छात्रा का संदिग्‍ध शव मिला, एक्‍सरसाइज करते हुए 15 साल के लड़के की मौत

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

अगला लेख