Festival Posters

Bihar Exit poll results: बिहार में कांटे का मुकाबला, सत्ता को लेकर सस्पेंस

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (20:09 IST)
नई दिल्ली। 15 साल से बिहार की सत्ता में जमे नीतीश कुमार के लिए इस बार मुश्किलें हो सकती हैं। एक्जिट पोल (Exit poll results 2020) के परिणामों में मुकाबला कांटे का है। अर्थात एनडीए की वापसी भी हो सकती है, वहीं तेजस्वी का तेज भी बिहार में नजर आ सकती है। 
 
एबीपी न्यूज और सी-वोटर सर्वे के मुताबिक ‍बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में हुए चुनावों में इस बार कांटे का मुकाबला दिख रहा है। एक्जिट पोल के मुताबिक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को 104 से 128 सीटें मिल सकती हैं।
 
दूसरी ओर, महागठबंधन के खाते में 108 से 131 सीटें मिल सकती हैं। रामविलास पासवान के बेटे चिराग की पार्टी लोजपा के खाते में 1 से 3 सीटें जा सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। 
हालांकि वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को सबसे ज्यादा यानी 37.7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, वहीं 36.6 फीसदी वोट राजद नीत महागठबंधन के खाते में जा सकते हैं। चिराग पासवान की पार्टी को 8.5 प्रतिशत वोट, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 17.5 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 
 
इस एक्जिट पोल के मुताबिक एक बात तो तय मानी जा रही है कि राजद इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी (81 से 89 सीटें) बनकर उभरेगी। वहीं, भाजपा को जदयू से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 66 से 74 सीटें मिल सकती हैं, वहीं जदयू को 38 से 46 सीटें मिल सकती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत भी थे ट्रेन में सवार

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले

AI से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, आशा वर्कर्स को मिला स्मार्ट डिजिटल साथी

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

अगला लेख