Publish Date: Sat, 07 Nov 2020 (21:40 IST)
Updated Date: Sun, 08 Nov 2020 (00:45 IST)
बिहार में आज तीसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। मतदान के बाद विभिन्न समाचार चैनलों के एक्जिट पोल (Exit poll) के मुताबिक इस बार नीतीश कुमार की वापसी मुश्किल नजर आ रही है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार में सरकार बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि 10 नवंबर को पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी जब वोटो की गिनती होगी। समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक नीतीश कुमार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिख रही है।
44 प्रतिशत लोगों की पसंद तेजस्वी : इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में तेजस्वी यादव को 44% , नीतीश कुमार को 35%, चिराग पासवान को 7%, उपेंद्र कुशवाहा को 4%, सुशील कुमार मोदी को 3% और जीतन राम मांझी 1% लोगों ने पसंद किया।
'टाइम्स नाउ-सी वोटर' : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राजग सरकार को 116 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद के नेतृत्व वाली महागबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान है।
'जन की बात' : राजग को 91 से 117 के बीच सीटें मिलने का दावा किया गया है तो राजद को 118 से 138 के बीच सीट प्राप्त होने की संभावना बताई गई है जबकि कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी को पांच से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टीवी : मुताबिक सत्तारूढ़ राजग को 112 सीटें मिल सकती हैं। इसमें भाजपा को 70 सीटें और जनता दल (यूनाइटेड) को 42 मिलने का अनुमान है जबकि 110 सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 25 और राजद के खाते में 85 सीटें मिलने का अनुमान है।
टीवी-9 भारतवर्ष : इस एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 115 सीटें और महागबंधन के खाते में 120 सीटें आ सकती हैं। इसके अलावा लोक जनशिक्त 4 सीटें जीत सकती है जबकि अन्य के खाते में चार सीटें आ सकती हैं।
इंडिया टीवी : सत्तारूढ़ राजग को 112 सीटें मिल सकती हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 70 सीटें और जनता दल (यूनाइटेड) को 42 मिलने का अनुमान है जबकि 110 सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है। जिसमें कांग्रेस को 25 और राजद के खाते में 85 सीटें मिलने का अनुमान है।
क्या कहता है पोल्स ऑफ पोल्स : समाचार चैनलों के एग्जिट पोल को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स करने पर तेजस्वी यादव नीत महागठबंधन को सबसे ज्यादा 128 सीटें, भाजपा-जदयू गठबंधन को 99, एलजेपी को 6 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव : कुल सीटें 243
|
सर्वे एजेंसी |
एनडीए |
महागठबंधन |
अन्य |
|
एबीपी-सी वोटर |
104-128 |
108-131 |
5-11 |
|
टाइम्स नाउ-सी वोटर |
116 |
120 |
7 |
|
जन की बात |
91-117 |
118-138 |
8-14 |
|
ईटीजी |
114 |
120 |
09 |
|
टीवी9 भारत वर्ष |
115 |
120 |
08 |
|
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया |
69-91 |
139-161 |
3-5 |
|
इंडिया टीवी |
112 |
110 |
|
|
न्यूज 18- टूडेज चाणक्य |
55 |
180 |
8 |
|
न्यूज एक्स-डीवी रिसर्च |
110-117 |
webdunia
Publish Date: Sat, 07 Nov 2020 (21:40 IST)
Updated Date: Sun, 08 Nov 2020 (00:45 IST)