dharma sangrah
✕

शादी से 1 महीने पहले, दुल्हन के लिए 8 खास टिप्स

Webdunia
शादी की तैयारियों में सिर्फ शॉपिंग डेकोरेशन, पार्लर और मेहंदी बुकिंग ही काफी नहीं, कुछ तैयारियां खूबसूरत दिखने के लिए भी जरूरी हैं। मेकअप से सिर्फ चेहरे को खूबसूरत बनाया जा सकता है लेकिन शरीर की सुंदरता के लिए आपको अभी से ध्यान देना होगा।  शादी को सिर्फ 1 महीना बाकी है, तो दुल्हन को रखना होगा खास ख्याल -
 
1 स्क्रबिंग - स्क्रबिंग की जरूरत सिर्फ आपके चेहरे की त्वचा को ही नहीं, बल्कि शरीर को भी है। मृत त्वचा को हटाने और त्वचा को कोमल-मुलायम बनाने के लिए स्‍क्रबिंग बेहद कारगर तरीका है, जो आपको अभी से शुरु करना होगा। एक दिन छोड़कर या सप्ताह में 3  दिन इसका प्रयोग करें। 
 
2 मॉइश्चराइजिंग - नॉर्मल मॉइश्चाराइजर के बजाए बॉडी बटर या फिर तेलों का इस्तेमाल करें।  आप चाहें तो नहाने के लिए ऑइल सोप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, ताकि नहाने के बाद त्वचा के रूखेपन से बचा जा सके। 
 
3 बॉडी पॉलिशिंग - बॉडी पॉलिशिंग के जरिए आप त्वचा की रौनक बढ़ा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा बेजान नजर नहीं आएगी और त्वचा का आकर्षण भी बढ़ेगा। शादी के कम से कम 1 महीने पहले से इस पर ध्यान दें। किसी अच्छी ब्यूटीशियन से भी राय ले सकती हैं।  
 
4 वैक्सिंग - शरीर के अनचाहे बालों से सुंदरता बाधित होती है। इसके लिए समय-समय पर वैक्स जरूर करवाएं। हाथ, पैर और अंडरआर्म्स के अलावा शरीर के अन्य हिस्सें पर भी वैक्स किया जाता है, जिसकी जानकारी आप ब्यूटीशियन से ले सकती हैं। 
 
5 लिप केयर - होठों की देखभाल के लिए उन्हें सूखने से बचाएं और लिपबाम का प्रयोग करते हैं। होंठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए उनपर चुकंदर का रस व गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर लगाएं और वैसलीन, घी या मलाई का प्रयोग करें। 
 
6 नींद - मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लें और देर रात तक जागने से बचें। इससे आप मानसिक शांति महसूस करने के साथ ही खुश और तनावमुक्त फील करेंगे। 
 
7 खानपान - खानपान पर विशेष ध्यान दें। फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज, जूस, दही, सूप आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।  इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी खूब पिएं।  
 
8 एक्सरसाइज - शरीर का वजन संतूलित रखने के लिए पैदल वॉक और एक्सरसाइज पर जरूर ध्यान दें।  इससे आप रिफ्रेश और तनावमुक्त रह सकेंगे, वहीं चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख