dharma sangrah
✕

सर्दी में निकलती त्वचा से बचाव के 5 उपाय

Webdunia
सर्दी के दिनों में त्वचा का रूखा और बेजान होना, कई बार त्वचा की परतों के निकलने का कारण भी बनता है। इससे बचने के लिए जरूरत है त्वचा की विशेष देखभाल की। जानिए कौन से उपाय बचाएंगे आपकी त्वचा को निकलने से - 
 
1 अगर आपकी त्वचा बेहद रूखी अैर बेजान हो चुकी है और उसकी परतें निकल रही हैं, तो पहले स्क्रब की सहायता से मृत त्वचा को हटाएं। इससे आपकी त्वचा साफ होगी और इसके बाद आप इससे अच्छी तरह से चिकनाई प्रदान करें।
 
2  त्वचा को चिकना और नमीयुक्त बनाए रखने का पुराने जमाने का सबसे बेहतरीन उपाय है घी। बस रात को सोते समय अपनी त्वचा पर अंगुलि‍यों के पोरों से घी लगाएं और तब तक मसाज करें, जब तक आपकी त्वचा इसे पूरी तरह से सोख न ले। सुबह उठकर आप पाएंगे नर्म, मुलायम और चिकनी त्वचा।byachi
 
3  वैसलीन यानि पेट्रोलियम जैली का इसतेमाल भी त्वचा को जरूरी चिकनाई देने में मदद करेगा। इसे लगाने के बाद त्वचा का रूखापन समाप्त हो जाएगा और त्वचा निकलनी बंद हो जाएगी। घर पर भी आप पेट्रोलियम जैली बना सकते हैं।
 
4  घर में रखा नारियल तेल भी त्वचा के लिए बढ़ि‍या विकल्प है। रात को सोने से पहले और दिन में नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल से मसाज करें। इससे त्वचा में आसानी से चिकनाई पहुंचेगी और रूखी त्वचा में बेहद लाभ होगा।
 
5  भरपूर मात्रा में पानी पीना भी आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। शरीर में नमी बनी रहने से त्वचा में रूखापन नहीं आता और त्वचा का निकलना कम होता है। इसके अलावा आप जूस या फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख